Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » हिंदू नववर्ष पर हिंदू रणभेरी वाहन रैली का सफल आयोजन। मुस्लिम समुदाय के लोगो ने की पुष्प वर्षा।
राज्य-शहर

हिंदू नववर्ष पर हिंदू रणभेरी वाहन रैली का सफल आयोजन। मुस्लिम समुदाय के लोगो ने की पुष्प वर्षा।

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/04/08 at 10:30 AM
Rajasthan Darshan
Share
5 Min Read
SHARE

हिंदू नववर्ष पर हिंदू रणभेरी वाहन रैली का सफल आयोजन। ताला में हिंदू रणभेरी रैली पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने की पुष्प वर्षा।
रैली के दौरान ताला में नजर आया सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल।

जमवारामगढ़। संवाददाता रामअवतार गुप्ता।

हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 पर रविवार को हिंदू रणभेरी वाहन रैली जिला प्रशासन व पुलिस पहरे के बीच निकाली गई। संयोजक रोशन यादव ने बताया की रैली अचरोल स्थित अपेक्स यूनिवर्सिटी से रवाना होकर अचरोल कस्बे से होते हुए ताला मोड वाया ताला, धौला, राजपुरवास व चिलपाली मोड़ होते हुए सांय करीब 5.00 बजे केलाकाबास गांव में जाकर संपन हुई। ताला कस्बे से जब हिंदू रणभेरी रैली जिसमे खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। जहां देश में बिगड़ते माहोल में कुछ लोग आग को हवा देने का काम करते है वही दूसरी ओर हिंदू रणभेरी वाहन रैली जब ताला कस्बे में होकर गुजरी तो व्यास की पीपली के पास हाजी लतीफ,हाजी इशाक व सरकारी स्कूल के पास पूर्व सरपंच अन्नू खां शेख,डॉक्टर रिजवान अहमद तथा पूर्व उप सरपंच वसीम अकरम सहित ताला जोहड़े में दरगाह खादिमान सदस्य व सरपंच अमीर खान शेख,पूर्व सरपंच फकरुद्दीन,हाजी राजत,हाजी फकरुद्दीन टिकाई,अब्दुल इस्लाम सहित अन्य मुस्लिम समुदाय के लोगो ने सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय देते हुए हिंदू रणभेरी वाहन रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जो पूरे देश के लिए मिशाल बन गया। हिंदू रणभेरी वाहन रैली का ऐसा सम्मान कर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने भाई चारे का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।मुस्लिम समुदाय की इस पहल की क्षेत्र में लोग भूरी भूरी प्रसंशा कर रहे हैं । सुरक्षा के इंतजाम को देखते हुए अति.जिला कलेक्टर जयपुर नवल किशोर,पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शांतनु कुमार सिंह के निर्देशन में जयपुर ग्रामीण मुख्यालय एएसपी डॉक्टर हरि प्रसाद सोमानी सहित जमवारामगढ़ एसडीएम ललित मीणा,जमवारामगढ़ तहसीलदार दिनेश चंद मीणा,ताला नायब तहसीलदार मुरारी लाल वर्मा, विकास अधिकारी रमेश चन्द्र मीणा, आंधी तहसीलदार कमल चंद शर्मा, वृताधिकारी प्रदीप गोयल,रायसर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह शेखावत सहित जिला प्रशासनिक अधिकारियों सुबह से फील्ड में ड्यूटी दे रहे थे। पिछले वर्ष हिंदू रणभेरी वाहन रैली पर पथराव की घटना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस महकमा चाक चौबंद नजर आय।

हिंदू रणभेरी वाहन रैली में सुरक्षा व्यवस्था में ये रहे मौजूद
जयपुर जिला अति जिला कलेक्टर नवल किशोर,जयपुर ग्रामीण एसपी शांतनु सिंह, एएसपी डॉक्टर हरि प्रसाद सोमानी के सुपरविजन में तीन एएसपी, 4 डीवाईएसपी,6 इंस्पेक्टर,12 एसआई की सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे। वही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर ग्रामीण के अलावा अलवर,भिवाड़ी, दौसा व कोटपुतली बहरोड़ जिलों से भी बल बुलाया गया था। इसके साथ रैली में एक अग्निशमन वाहन,
एक व्रज वाहन भी तैनात रहा।रैली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जमवारामगढ़ व आमेर एसडीएम ने तहसीलदार को रैली मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। वहीं प्रशासन ने भी रैली के दौरान सशर्त एडवाइजरी जारी की थी उसकी भी पालना भी सख्ती से कराई।जब अचरोल से वाया ताला होते केला का बास तक रैली की ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी करवाई गई। वही ताला कस्बे में करीब 15 रास्तों को चिन्हित कर एसआई व एएसआई को मय पुलिस जाब्ता लगाकर बेरीकेट लगाए गए। रैली में निगरानी के लिए शाहपुरा थानाधिकारी रामलाल के नेतृत्व में करीब 60 से अधिक पुलिसकर्मी छतों पर तैनात रहे।

रैली के चारो ओर पुलिस का पहरा
अचरोल से रवाना होकर केला का बास गांव तक रैली निकालने पर हिंदू रणभेरी वाहन रैली के चारो ओर पुलिस का पहरा नजर आया। जयपुर ग्रामीण एसपी शांतुन सिंह के निर्देशन में 3 एएसपी,4 डीवाईएसपी,6 सीआई,12 एएसआई सहित एक आरएसी प्लाटून समेत 250 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हिंदू रणभेरी वाहन रैली निकाली गई। एसपी सिंह ने एएसपी हाइवे नीलकमल मीना,शाहपुरा सीओ उमेश निठारवाल, डीवाईएसपी प्रियंका, एएसपी बृजमोहन आदि की ड्यूटी रैली के साथ लगाई गई। रैली में डीजे के साथ एक एक पुलिसकर्मी तैनात किया गया था।

ये रहे मौजूद
जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा,हिंदू रणभेरी रैली आयोजक साधु राम जाट,रोशन यादव, सहसयोजक सुनीता मीणा,लक्ष्मण पोसवाल, कानाराम सैनी, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी, गठवाड़ी सरपंच बाबूलाल मीणा,मंडल अध्यक्ष प्रभु दयाल गुर्जर, बामनवास अशोक शर्मा,अजय लाटा,नवल गुप्ता,रामकरण प्रजापत ,शंकर स्वामी सहित अन्य हिंदू समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Rajasthan Darshan April 8, 2024 April 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना
  • पुलिस थाना रामनगरिया की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026