किशन माली/पिण्डवाडा । बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद उत्पन्न अराजक वातावरण् में बांग्लादेशी कठरपंथियों द्वारा हिन्दू स्त्री, पुरूषो व मासुम बच्चों पर निरन्तर अमानवीय अत्याचारों की श्रंखला शुरू हुई है। ऐसे मध्ययुगीन निर्मम अत्याचारों एवं शोषण के विडियों और फोटो सोशल मिडिया के माध्यम से रौजाना देखे जा रहे है। जिससे सम्पूर्ण हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है। इसी सन्दर्भ में शुक्रवार को आधे दिवस शहर पुर्ण तया बंदकर आक्रोश रैली जुलुस का आयोजन कर प्रधानमंत्री के नाम उप कलेक्टर रविप्रकाश को ज्ञापन सौपा गया।जानकारी के अनुसार पिण्डवाडा विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, भाजपा,

व्यापार मंडल सहित विविध हिन्दू संगठनों द्वारा पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आधा दिवस पि ण् डवाडा बंद का आहृवान करके बाजार से आक्रोश रैली जुलुस का आयोजन किया जो विविध मागों से गुजरते हुए उपजिला कलेक्टर कार्यालय पंहुचकर जोरदार नारेबाजी प्रर्दशन करके आक्रोश व्यक्त किया, तत्पश्चात प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर हिन्दू समाज के सुरक्षा की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि बांग्लादेश में हिंदू समाज एवं अन्य अल्पसंख्यक अपने जीवन जीने के अधिकारों, अपने अस्तित्व एवम् अस्मिता को बचाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। इस परिस्थिति में हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए सब प्रकार का सहयोग करना यह भारत सरकार का उत्तरदायित्व है। हिंदू समाज इस जापन के माध्यम से सरकार से निवेदन करता है कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समाज की जान माल संपति, परिवार पूजा स्थलो की सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था भारत सरकार अपने प्रभाव एवं ताकत का उपयोग शीघ्र करें


