Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » कैसे मोसाद के मोहरों से उसी को ईरान ने दे दी मात, यहूदियों से ही करवा दी इजरायल की जासूसी
राज्य-शहर

कैसे मोसाद के मोहरों से उसी को ईरान ने दे दी मात, यहूदियों से ही करवा दी इजरायल की जासूसी

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/10/26 at 7:44 PM
Rajasthan Darshan
Share
4 Min Read
SHARE

 चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस जांच में एक जासूस ने कबूल किया कि वह ईरानी राष्ट्रवाद से प्रेरित था. उसने कहा कि ईरानी एजेंट से संपर्क कर उसे गर्व महसूस हुआ. इस जासूसी रैकेट के कई मामलों में ऐसे सुराग मिले हैं कि राष्ट्रवादी विचारधारा की वजह से कुछ लोग अपने ही देश के खिलाफ मोहरे बनते जा रहे हैं.

Contents
आरोपियों की पृष्ठभूमिक्रिप्टोकरेंसी और नकदी में मिल रहा था भुगतानसंगठित रिंग में बांटी गई थी भूमिकाएंबड़े हमलों की तैयारी में जुटी थी टीमवैज्ञानिक की हत्या की मिली थी योजना

Israel Iran News: जरा सोचिए जिस इजरायली सुरक्षा एजेंजी मोसाद का डंका पूरी दुनिया में बजता है उसे कैसे कोई धोखा दे सकता है. ईरान ने ऐसा कर दिखाया है. हुआ यह कि इजरायल ने हाल ही में अजरबैजानी मूल के सात इजरायली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर ईरान के लिए जासूसी करने का आरोप है. इन संदिग्धों ने पिछले दो वर्षों में 600 जासूसी मिशन पूरे किए, जिनमें इजरायली एयरबेस और अन्य संवेदनशील जगहों से जानकारी जुटाना शामिल था. अधिकारियों का कहना है कि ये लोग एक तुर्की मध्यस्थ के जरिए ईरानी एजेंटों के संपर्क में थे.

टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को इजरायल पुलिस और शिन बेट ने जानकारी दी कि सात पूर्वी यरुशलम के फिलिस्तीनी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है. इन पर आरोप है कि ये लोग ईरान के लिए इजरायल में हमला करने की योजना बना रहे थे. यह हाल के एक महीने में खुलासा होने वाला पांचवां मामला है, जिसमें ईरान की ओर से इजरायल पर हमले की योजना बनाई जा रही थी.

आरोपियों की पृष्ठभूमि

संदिग्धों में 19 से 23 वर्ष की उम्र के युवक शामिल हैं, जो पहले किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं रहे हैं. उनके कथित निशाने पर एक इजरायली परमाणु वैज्ञानिक और इजरायल के एक बड़े शहर के मेयर थे. इस जासूसी रिंग का नेता, 23 वर्षीय रामी एलियन, खुद एक ईरानी एजेंट द्वारा भर्ती किया गया था.

क्रिप्टोकरेंसी और नकदी में मिल रहा था भुगतान

अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों को क्रिप्टोकरेंसी और नकद में भुगतान दिया जाता था. इजरायल जैसे सुरक्षा में माहिर देश में ईरानी जासूसों की घुसपैठ ने सुरक्षा अधिकारियों को हैरान कर दिया है. सवाल यह उठता है कि इजरायल में ही ईरान जासूसों को कैसे भर्ती कर पा रहा है?

संगठित रिंग में बांटी गई थी भूमिकाएं

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि ये संदिग्ध एक संगठित सेल के रूप में काम कर रहे थे, जिसमें हर सदस्य की एक अलग भूमिका थी. इन लोगों ने ईरानी संपर्कों के लिए कई टास्क पूरे किए, जिसमें इजरायली बंधकों की रिहाई की मांग वाले पोस्टर लगाना, और महत्वपूर्ण जगहों की तस्वीरें लेना शामिल था.

बड़े हमलों की तैयारी में जुटी थी टीम

समय के साथ, संदिग्धों के टास्क गंभीर विध्वंसक गतिविधियों में बदल गए, जैसे एक वाहन को आग लगाना, हथियार खरीदना और यहां तक कि एक सैनिक पर ग्रेनेड फेंकने की योजना बनाना. हालांकि, टीम को अंतिम हमले से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया.

वैज्ञानिक की हत्या की मिली थी योजना

एलियन को इजरायली वैज्ञानिक की हत्या करने का आदेश दिया गया था. उसे निशाने के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा गया और इसके लिए उसे एक बड़ी रकम की पेशकश की गई थी. एलियन ने वैज्ञानिक के बारे में व्यक्तिगत जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन गिरफ्तारी से पहले वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके.

 

Rajasthan Darshan October 26, 2024 October 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026