जयपुर (राहुल मेघवंशी) रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में इंटरेक्ट क्लब, जनता गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सी-स्कीम, जयपुर द्वारा प्रयास कॉरपोरेशन, मानसरोवर में एक स्नेहमयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल की छात्राओं ने वहां के छात्रों को प्रेमपूर्वक राखी बाँधी। इस भावनात्मक कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भाईचारे, स्नेह और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करना था। विद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब जयपुर के अध्यक्ष रो. सी.ए. दुर्गेश पुरोहित एवं इंटरेक्ट क्लब चेयरपर्सन रो. पीयूष जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और सामाजिक सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम ने न केवल रक्षाबंधन के पारंपरिक मूल्यों को सजीव किया, बल्कि छात्राओं में सेवा, करुणा और सामाजिक सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित किया।
रक्षाबंधन पर इंटरेक्ट क्लब द्वारा प्रयास कॉरपोरेशन में स्नेहमयी कार्यक्रम
Leave a comment
