जति भगाबाबा व पुना महाराज के सान्निधय में वरघोडे के साथ निकाली गई वेल
नारलाई। श्री आई माता कि वेल देवनगरी नारलाई से देसूरी पहुंची। वहां पर सीरवी समाज की जती श्री भगाबाबाजी और पुना महाराज के सानिध्य में वेल को नगर भ्रमण कराया गया। सर्वप्रथम कोतवाल ने जैकल जी आई माता नारलाई के मुख्य पुजारी भंवर महाराज, जती भागबाबा जी पुना महाराज का तिलक लगाकर वेल का स्वागत किया उसके बाद श्री भगाबाबा के सानिध्य में आई माता की वेल मुख्य बस स्टैंड से होते हुए सभी देवस्थानों के दर्शन किए।
इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे और आई माता के जयकारों के साथ पूरे नगर में वेल के साथ भ्रमण किया
