Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » आईएफडब्लूयजे शिवगंज उपखंड इकाई के माली अध्यक्ष नियुक्त
राज्य-शहर

आईएफडब्लूयजे शिवगंज उपखंड इकाई के माली अध्यक्ष नियुक्त

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/05/13 at 7:31 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

सिरोही ब्यूरो/किशन माली

पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की उपखंड स्तरीय विशेष बैठक शिवगंज डाक बंगला परिसर में रविवार शाम को संगठन जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक प्रभारी रमेश टेलर की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक को जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत ने संबोधित करते हुए कहा कि करीब 5 महिने पहले शिवगंज उपखंड इकाई के अध्यक्ष के रुप में मनोज शर्मा को मनोनीत किया गया था, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का गठन तक नहीं किया। इसके अलावा मनोज शर्मा ने संगठन के समानांतर दूसरे संगठन की सदस्यता लेकर वो दूसरे संगठन के भी अध्यक्ष बन गए जो संगठन के संविधान के विपरीत क्रियाकलाप की श्रेणी मे आता है। जिसको लेकर संगठन ने मनोज शर्मा को नोटिस भी जारी किया था लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब देना भी उचित नहीं समझा, जिसका सीधा अर्थ हैं कि वो IFWJ के साथ कार्य करने को लेकर इच्छुक नहीं हैं। जिसे लेकर उन्हें संगठन की प्राथमिक सदस्यता से मुक्त करने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष ने नए ब्लॉक अध्यक्ष के नाम पर बैठक में प्रस्ताव आमंत्रित किए जिस पर संगठन के वरिष्ठ पत्रकार साथी चंपालाल माली ने नए अध्यक्ष पद हेतु जैसाराम माली के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर जैसाराम माली को शिवगंज ब्लॉक के नए अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव की पारित किया गया कि संगठन के समानांतरण किसी दूसरे संगठन की सदस्यता कोई साथी लेता है तो उसे भी संगठन से निष्कासित करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रभारी सचिव ने नए अध्यक्ष को आगामी 7 दिवस के भीतर भीतर ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश भी प्रदान किए । वहीं विशेष बैठक को संबोधित करते हुए नव मनोनीत उपखंड अध्यक्ष जैसाराम माली ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाते हुए, जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन करने की बात कही और पत्रकार साथियों के हर सुख-दुख में हर समय खड़ा रहने का विश्वास दिलाया। संगठन के उपखंड महासचिव महेंद्र माली ने बैठक में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात की। बैठक के दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम सिंह करणोत, जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत, ब्लॉक प्रभारी रमेश टेलर, जिला प्रवक्ता हेमन्त अग्रवाल, अशोक माली, चम्पा लाल माली, वने सिंह, कल्पना माली सहित कई सदस्य मौजुद रहे

Rajasthan Darshan May 13, 2024 May 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026