रेवदर। सिरोही जिले में पुलिस ने IG के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार किया है। यह संयुक्त कार्रवाई रेवदर, मंडार व अनादरा थानों की पुलिस टीमों द्वारा की गई। मंडार पुलिस ने स्थाई वारंटी सोनाराम भील निवासी रोहुआ एवं दिनेश मेघवाल निवासी मंडार को गिरफ्तार किया। वहीं, अनादरा पुलिस ने रामाराम कोली निवासी आमला खेड़ा व रामाराम कलबी निवासी मालगांव को हिरासत में लिया। इसी क्रम में रेवदर पुलिस ने देवाराम भील व रामाराम भील, दोनों निवासी जीरावल को पकड़ने में सफलता हासिल की। ये सभी आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। मंडार थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह, अनादरा थानाधिकारी सरिता विश्नोई एवं रेवदर थानाधिकारी सीताराम पवार के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने समन्वित रूप से यह कार्रवाई की।
