निंबाहेड़ा।निंबाहेडा में विकसित औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार का वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं हे यह बात बात उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार को विधानसभा में निंबाहेड़ा विधायक श्री चंद कृपलानी के रिको औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार के संबंध में पूछे गए प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए कही।
इससे पहले वे निंबाहेड़ा विधायक के पूछे गए प्रश्न क्या सरकार निम्बाहेड़ा के रीको औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार करने का विचार रखती है? का जवाब दे रहे थे।जवाब में उन्होंने कहा कि निंबाहेडा के किसी उद्यमी अथवा औद्योगिक समूहो व संस्थान द्वारा वर्तमान में निंबाहेडा के औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की मांग नहीं की गई है।नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना अथवा पुराने औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के संबंध में उद्यमियों की मांग, श्रम एवं कच्चे माल की उपलब्धता तथा उपयुक्त भूमि उपलब्ध होने पर गुणावगुण के आधार पर निर्णय लिया जाता है।
