Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » RCB समेत इन 4 टीमों के बदलेंगे कप्तान! रेस में रोहित-पंत जैसे धुरंधर, कटेगा हार्दिक का पत्ता?
खेलहोम

RCB समेत इन 4 टीमों के बदलेंगे कप्तान! रेस में रोहित-पंत जैसे धुरंधर, कटेगा हार्दिक का पत्ता?

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/07/20 at 11:55 AM
Rajasthan Darshan
Share
4 Min Read
SHARE

आईपीएल 2025 के लिए इस साल मेगा-ऑक्शन होने वाला है. बीसीसीआई को उससे पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन को लेकर नियम जारी करने हैं. बोर्ड ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों से बात की है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. इस बार मेगा ऑक्शन के कारण कई बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे. खिलाड़ी तो इधर से उधर तो होंगे ही, साथ में कुछ टीमों के कप्तान भी बदल सकते हैं…

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा को हटाकर पिछले साल मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था. टीम का प्रदर्शन खराब रहा था और वह 10वें पायदान पर रही थी. इसके बावजूद ऐसा लग रहा था कि फ्रेंचाइजी हार्दिक पर ही भरोसा कायम रखेगी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में सबकुछ बदल गया है. सूर्यकुमार यादव टी20  में भारत के कप्तान बन गए हैं. ऐसे में उनकी दावेदारी भी मजबूत हो जाएगी. अब देखना है कि फ्रेंचाइजी इस बार किसे टीम से निकालती है. अगर हार्दिक को कप्तान बनाए रखती है तो रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह में से किसी एक को निकालना पड़ सकता है. अगर हार्दिक का पत्ता कटता है तो सूर्यकुमार मुंबई के कप्तान बन सकते हैं.

 

लखनऊ सुपर जाएंट्स

दिल्ली कैपिटल्स की तरह लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम भी कप्तान बदलने पर विचार कर रही. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल टीम से अलग हो सकते हैं. वह किसी दूसरी टीम के साथ जुड़ सकते हैं. फ्रेंचाइजी और राहुल के बीच संबंध अब पहले जैसे नहीं रहे हैं. पिछले सीजन में मैदान पर ही टीम के मालिक संजीव गोयनका और राहुल के बीच तीखी बातचीत हुई थी. इसका वीडियो वायरल हो गया था. लखनऊ की नजर रोहित शर्मा पर है. अगर मुंबई की टीम उन्हें रिटेन नहीं करती है लखनऊ रोहित को खरीदने के लिए बड़ी रकम निकाल सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत से खुश नहीं है. टीम इस बात पर विचार कर रही है कि पंत को रिटेन किया जाए य नहीं. हालांकि. टीम के डायरेक्टर सौरव गांगुली का साथ पंत को मिला है. वह पंत को कप्तान बनाए रखने का समर्थन कर रहे हैं. अब देखना है कि दिल्ली की टीम पंत को कप्तान बनाए रखती है या उन्हें बाहर करती है. लखनऊ की तरह दिल्ली फ्रेंचाइजी भी रोहित शर्मा को काफी पसंद करती है. अब देखना है कि हिटमैन दिल्ली के लिए खेल पाते हैं या नहीं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इस बार नए कप्तान के साथ उतर सकती है. फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में भी टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई. फ्रेंचाइजी किसी भारतीय कप्तान के पीछे जा सकती है. ऐसे में केएल राहुल टीम के लिए सबसे सही विकल्प हैं. वह कर्नाटक के रहने वाले भी हैं और पहले आरसीबी के लिए खेल भी चुके हैं. विराट कोहली के साथ भी उनके संबंध अच्छे हैं.

चेन्नई में जाएंगे पंत?
रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत को चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी काफी पहले से पसंद कर रही है. वह टीम के राडार पर हैं. अगर महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में नहीं खेलने का फैसला करते हैं तो टीम ऋषभ पंत को शामिल करने पर विचार करेगी. फ्रेंचाइजी की निगाह हमेशा देश के टॉप विकेटकीपर पर रही है.
Rajasthan Darshan July 20, 2024 July 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना
  • पुलिस थाना रामनगरिया की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

होम

इस्पेक जर्मनी में रोजगार भी उपलब्ध करवाएगी

August 2, 2025
होम

मेवाड़ विश्वविद्यालय के ख़िलाफ़ एबीवीपी ने उठाई आवाज

August 2, 2025
होम

वृक्षारोपण महाभियान एवं हरित चित्तौड़गढ़ अभियान…

July 13, 2024
होम

स्वास्थ्य विभाग ने की निंबाहेड़ा में जांच एवं निरीक्षण कार्रवाई

March 23, 2024