Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » क्या गाजा में तमाम हो गया हमास चीफ याह्या सिनवार का काम? इजरायल ने दे दिया बड़ा बयान
राज्य-शहर

क्या गाजा में तमाम हो गया हमास चीफ याह्या सिनवार का काम? इजरायल ने दे दिया बड़ा बयान

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/10/17 at 9:06 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

Israel Gaza War: इजरायल की डिफेंस एजेंसियों ने कहा कि क्या मारे गए तीन लोगों में याह्या सिनवार भी है, इसकी पुष्टि करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल इस स्टेज पर आतंकियों की पहचान नहीं हो सकती. इस बीच सिनवार के शव को कथित तौर पर दिखाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Who is Yahya Sinwar: क्या गाजा में मिलिट्री ऑपरेशन में हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत हो गई है? यह वो सवाल है, जिसका जवाब तलाशने में खुद इजरायल जुटा हुआ है. गुरुवार को इजरायल ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि करने की कोशिश कर रहा है कि याह्या सिनवार मारा जा चुका है या नहीं. इजरायल ने इस मिलिट्री ऑपरेशन के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं दी है लेकिन बताया कि ऑपरेशन के दौरान गाजा पट्टी पर तीन आतंकवादी मारे गए हैं.

इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने बयान में कहा, गाजा में आईडीएफ ऑपरेशन के दौरान 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया. आईडीएफ और आईएसए इस संभावना की जांच कर रहे हैं कि आतंकवादियों में से एक याह्या सिनवार था. इस समय आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि नहीं की जा सकती. जिस इमारत में आतंकवादियों को मारा गया, वहां बंधकों की मौजूदगी के कोई संकेत नहीं मिले. इलाके में काम कर रही फोर्स जरूरी सावधानी के साथ काम करना जारी रखे हुए हैं.

इस बीच सिनवार के शव को कथित तौर पर दिखाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

कौन है याह्या सिनवार?

हमास नेता याह्या सिनवार का जन्म 1962 में हुआ. जब 1987 में हमास की स्थापना हुई तो वह शुरुआती सदस्यों में था. इससे पहले वह इस संगठन की सिक्योरिटी ब्रांच में था और संदिग्ध सहयोगियों के खिलाफ क्रूर रणनीति के लिए जाना जाता था. 7 अक्टूबर को जब इजरायल पर हमास ने अब तक का सबसे घातक हमला बोला तो उसका मास्टरमाइंड याह्या सिनवार ही था. जब ईरान के एक ब्लास्ट में इस्माइल हानिया की मौत हो गई तो उसके बाद अगस्त में उसको हमास का चीफ बनाया गया था.

इजरायल का कहर जारी

इससे पहले लेबनान में किये गए इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 25 लोग मारे गए थे. इन हमलों में, एक दक्षिणी शहर पर की गई बमबारी भी शामिल है जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. लेबनान के दक्षिणी हिस्से में एक अन्य स्थान पर, एक शहर के मेयर की भी हमले में मौत हो गई.

लेबनानी अधिकारियों ने बताया कि यह हमला राहत प्रयासों में समन्वय के लिए आयोजित बैठक स्थल को निशाना बनाकर किया गया था. दक्षिणी शहर कना में मंगलवार देर रात किए गए हमलों पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई, जहां 15 लोग मारे गए थे.

Rajasthan Darshan October 17, 2024 October 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026