वीराबा माली के फॉर्म हाउस पहुंचे सैंकड़ों श्रद्धालुओं
सिरोही। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य सदस्य ज्योतिश्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ज्योर्तिमठ बद्रीकाश्रम हिमालय उत्तराखंड सिरोही में वीराबा माली के फार्म हाउस पर पहुंचे। जहां उनका मगनजी मोहनजी माली ने ढोल नगाड़ों से साथ भव्य स्वागत किया। जगद्गुरु शंकराचार्य ने फार्म हाउस पर स्थित घर में पगफेरा कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कमलेश माली द्वारा नन्हे बछड़े को गोद में लेने पर दुलार किया। जगतगुरु का आगमन डंडी 1008 स्वामी देवानंद जी महाराज कालंद्री के सानिध्य में हुआ। वहीं इस भव्य समागम में रामजी महाराज कालंद्री और मिश्रानंद जी महाराज, टीकमदास जी महाराज नागौर मौजूद रहे। इस अवसर पर समाजसेवी रघुभाई माली, ताराराम माली,नाथूराम सरुपाराम माली,कालूराम प्रकाश माली,जयूल माली, यश महिपाल, कार्तिक,प्रदीप, हिमांशु,अशोक, योगेश, गणेश, सागर ,निकुल, प्रवीण माली एसआई, दिलीप खंडेलवाल पुखराज पुरोहित, सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।


