भानपुर कलां (बीएल कांकरेलिया)
दिल्ली रोड स्थित महाराज विनायक ग्लोबल यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में जयपुर डेंटल कॉलेज में चल रहे फैलोशिप प्रोग्राम इम्प्लांट का बुधवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी व चैयरपर्सन केएल मीना ने 20 डॉक्टर्स को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरपर्सन मीना ने बताया कि इमीडिएट ट्रीटमेंट टेक्नोलॉजी दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नई क्रांति है पहले मरीज को लगभग 6 से 7 माह तक इलाज लेना पड़ता था परंतु इस आधुनिक तकनीकी से मात्र 72 घंटे में ही मरीज को पूर्ण इलाज हो जाता है। मैनेजिंग ट्रस्टी, अध्यक्ष राजस्थान स्टेट डेंटल काउंसिल व डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डॉ विकास जैफ ने बताया कि जयपुर डेंटल कॉलेज की स्थापना वर्ष 2000 में स्थापित की गई थी। इंटरनेशनल इम्प्लांट फाउंडेशन, म्युनिख, जर्मनी और जयपुर डेंटल कॉलेज के बीच एक एमओयू साइन किया गया, जिसके अंतर्गत जयपुर डेंटल कॉलेज में वर्ष 2020 से इमीडिएट इम्प्लांट लोडिंग का एक फैलोशिप प्रोग्राम चल रहा है, जिसमें प्रत्येक शेड्यूल में विश्व से 20 डॉक्टर भाग लेते हैं। इस मॉड्यूल में आधुनिक तकनीकी जैसे की टेरिगोइड एम्प्लांट,आईएएन बाईपास, टिशु ग्राफ्टिंग आदि का डेमोंस्ट्रेशन किया जाता है। प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ विवेक गौड ने बताया कि परम्परागत इलाज लगभग 5-7 लाख रुपए तक का खर्चा आता है। लेकिन जयपुर डेंटल कॉलेज में आधुनिक तकनीकी से मरीज को रियायती कीमती में इलाज मुहैया हो रहा है। जिससे गरीब व आमजन लाभांवित हो रहे हैं। वाइस चांसलर डॉ मनोहर भट्ट ने बताया कि अभी तक लगभग 800 एम्प्लान्ट लगाकर मरीजों का सफल ईलाज किया जा चुका है तथा आगामी सत्र में यूनिवर्सिटी में हंगरी, ट्यूनीशिया, इस्ताम्बुल, डोमिकन रिपब्लिक आदि देशों से भी डॉक्टर्स को नई तकनीकी का कोर्स करवाया जाएगा। इस फैलोशिप प्रोग्राम में मेंटर के रूप में सिम्प्लोडेन्ट के डॉ. स्टीफन इडे, डॉ एंटोनिया इडे ने भी भाग लिया था। उन्होंने बताया कि जयपुर डेंटल कॉलेज में कई फैलोशिप प्रोग्राम फैलोशिप प्रोग्राम जैसे कि फेशियल एस्थेटिक्स, हेयर ट्रांसप्लांटेशन और डिप्लोमा जैसे कि डेंटल मैकेनिक डेंटल टेक्निशियन उपलब्ध है। इस मौके पर 20 डॉक्टर्स को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा एम्प्लान्ट में प्रदान किया गया। इस मौके पर स्टाफ सहित अनेक लोग मौजूद थे। नर्सिंग कॉलेज निदेशक डॉ योगेश यादव, रजिस्ट्रार महेंद्र तिवाड़ी, प्रिंसिपल डॉ अनूप एन, एम्प्लांट डिपार्टमेंट एचओडी डॉ राजेश गुर्जर, प्रोफेसर डॉ अभिषेक खेरवा आदि सहित चिकित्सक एवं गणमान्य लोग मौजूद थे

