छात्र छात्राओं ने दी एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
निंबाहेड़ा। हमारे राष्ट्रीय पर्व 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर निंबाहेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से आजादी का पर्व मनाया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी विकास पंचोली व जन प्रतिनिधियों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
तत्पश्चात उपखंड अधिकारी ने 9:10 बजे ध्वजारोहण किया।
राष्ट्रगान के बाद समारोह में हुई कार्यक्रमों की शुरुआत में उपखंड अधिकारी ने खुली जीप में परेड निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।
कार्यक्रमों की पहली कड़ी में छात्र-छात्राओं ने व्यायाम तथा लेजिम एवं डम्पज प्रदर्शन किया।
नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा के स्वागत उद्बोधन के बाद कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री चंद कृपलानी ने अपना उद्बोधन दिया। उद्बोधन में शहीदों को याद करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा कराए जाने वाले कार्यों व योजनाओं का जिक्र किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी ने कहा की हम अपने मन वचन एवं कर्म से अपनी भागीदारी निभाते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाएं तभी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का स्वप्न पूरा होगा। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौधारोपण का संकल्प लेने तथा नशा मुक्त भारत के लिए नशा मुक्ति हेतु अभियान में भागीदारी निभाने के लिए सभी सामाजिक संगठनों को व गणमान्य नागरिकों को जागरूक होने का आव्हान किया।

कार्यक्रम में नगर के निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सामाजिक समरसता से और ओत प्रोत एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में तहसीलदार गोपाल जीनगर , विकास अधिकारी विशाल सीपा, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अधिशासी अभियंता पी सी बेरवा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा, एवीवीएनएल सहायक अभियंता विपिन सेन सहित पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी,जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी तथा गणमान्य नागरिक व निजी एवं राजकीय विद्यालयों के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 8:30 बजे पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में महापुरुषों,स्वतंत्रता सेनानियों एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं स्मरण कर ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के पश्चात महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को याद करते हुए आंजना ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का ही परिणाम था की हमारा देश आजाद हुआ। शहीद हुए देश के वीर सपूतों ने देश की आजादी की खातिर हंसते हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कई माताओं के सुपुत्र, कई बहनों के भाई एवं कई पत्नियों के सुहागों को खोने के बाद हमें यह आज़ादी प्राप्त हुई है। शहीदों के इस बलिदान को पूरे देश को हमेशा याद रखना चाहिए और आजादी के महत्त्व को समझना चाहिए। करीब 200 वर्षों तक अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान उनकी गुलामी, जुल्मों और अत्याचारों से समस्त देशवासी त्रस्त थे।
प्रत्येक भारतवासी देश को आजाद देखना चाहता था। देश के वीर सपूतों ने अंग्रजों के विशाल शक्तिशाली शासन से लोहा लिया और अपने साहस के दम पर लगातार कई वर्षों तक लड़ाई लड़कर भारत को अंग्रेजी अत्याचारी शासन से मुक्ति दिलाई परंतु इस आजादी के पीछे हज़ारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान गंवा दी।
कांग्रेस कार्यालय में झंडारोहण के दौरान क्षैत्र के की कांग्रेसजन,समस्त अग्रिम संगठनो के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण,नगर के गणमान्यजन एवं मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
आजादी का पर्व मनाने की श्रृंखला में उपखंड के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्यालयों मैं ध्वजारोहण कर अति उत्साह के साथ आजादी का पर्व मनाया गया। नगर के सभी सरकारी कार्यालयों पर अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया
