Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » चीन के सामने गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान, टस से मस नहीं हो रहे शी जिनपिंग, शरीफ मांग रहे कर्ज चुकाने की मोहलत
राज्य-शहर

चीन के सामने गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान, टस से मस नहीं हो रहे शी जिनपिंग, शरीफ मांग रहे कर्ज चुकाने की मोहलत

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/07/27 at 10:14 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

चीन और पाकिस्तान यूं तो सगे बनते हैं, लेकिन जब बात पैसों की हो तो दोनों में बन नहीं पा रही है. कर्ज में डूबा पाकिस्तान चीन के सामने हाथ जोड़े खड़ा है. पाकिस्तान चीन से मोहलत मांग रहा है, लेकिन चीन की सरकार बीते तीन दिनों से जस से मस नहीं हो रही है.

China Pakistan: चीन और पाकिस्तान यूं तो सगे बनते हैं, लेकिन जब बात पैसों की हो तो दोनों में बन नहीं पा रही है. कर्ज में डूबा पाकिस्तान चीन के सामने हाथ जोड़े खड़ा है. पाकिस्तान चीन से मोहलत मांग रहा है, लेकिन चीन की सरकार बीते तीन दिनों से जस से मस नहीं हो रही है. पाकिस्तान ने गुरुवार को औपचारिक रूप से चीन से अपने कर्ज को पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया है. इस्लामाबाद की ओर से ये अनुरोध ऐसे समय हुआ है जब सीपीईसी बिजली परियोजनाओं का बकाया  401 अरब रुपए पर पहुंच गया है.

महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे से जुड़े बकाया ऋणों को पुनर्निर्धारित करने के लिए पाकिस्तान के दो मंत्री बीजिंग में डेरा डाले हुए हैं. नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के वित्त और राजस्व मंत्री मुहम्मद औरंगजेब और ऊर्जा (बिजली प्रभाग) मंत्री सरदार अवैस अहमद खान लघारी पिछले तीन दिनों से बीजिंग में हैं.  शनिवार को यहां मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गई. दोनों मंत्री एक के बाद एक प्राधिकरण और एजेंसी से मिल रहे हैं, जिनमें पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) के गवर्नर पान गोंगशेंग और नेशनल एसोसिएशन ऑफ फाइनेंशियल मार्केट इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनएएफएमआईआई) के उप महासचिव काओ युआनयुआन शामिल हैं.

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि चिंता यह है कि चीन शुरू में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं था, जो ऊर्जा ऋण से संबंधित वार्ता पर पाकिस्तान के साथ उनकी असहमति का संकेत है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने कहा कि पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से चीन से अपने ऋणों को पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया.  इसमें चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) बिजली परियोजनाओं के लिए बकाया राशि पिछले वित्त वर्ष के अंत तक 44 प्रतिशत बढ़कर 401 अरब पाकिस्तानी रुपये हो गई.  बिजली मंत्रालय के दस्तावेजों के अनुसार जून 2024 तक चीन के बिजली संयंत्रों का बकाया 401 अरब पाकिस्तानी रुपये रुपये हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 122 अरब रुपये या 44 प्रतिशत अधिक है.  मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी ने ऊर्जा ऋण चुकाने के लिए आठ साल का विस्तार मांगा है.

 

Rajasthan Darshan July 27, 2024 July 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026