रथ यात्रा में श्रद्धालुओं का रहा काफी उत्साह, खाटू श्याम के जय कारे के साथ निकली रथ यात्रा
अजमेर । अनुपम नगर उत्सव समिति के द्वारा खाटू श्याम बाबा की रथ यात्रा और फाग उत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसके तहत समिति के सभी सदस्यों ने बढ़-कर कर इसमें भाग लिया और अपना श्रद्धापूर्वक योगदान दिया।
रथयात्रा सायं 04 बजे पुष्प वर्षा से साथ श्याम बाबा संग होली का कार्यक्रम सिविल लाइन थाना अजमेर के सामने से प्रारंभ की गई उसके बाद अनुपम नगर,भोपो का बाडा में “भव्य स्वागत” किया गया उसके बाद रथ यात्रा का रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर,भोपो का बाडा चौराहा, मीठा कुआं, अंबिका विहार, पवनसुत कालोनी,शिवपुरी,दुर्गा माता मंदिर,नंदेश्वर महादेव मंदिर,रामदेव मंदिर,तेजाजी मंदिर होता हुआ शिव मंदिर प्रांगण में महाआरती के साथ समापन हुआ। रथ यात्रा में अनुपम नगर उत्सव समिति के द्वारा रथ यात्रा में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं को जलपान की व्यवस्था की गई तथा भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। रथ यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु लोग उपस्थित हुए
