Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » कोंडवा पुलिस स्टेशन की बड़ी कार्रवाई 25 लाख की रंगदारी लेते हुए रियल एस्टेट एजेंट को लिया गया हिरासत में
राज्य-शहर

कोंडवा पुलिस स्टेशन की बड़ी कार्रवाई 25 लाख की रंगदारी लेते हुए रियल एस्टेट एजेंट को लिया गया हिरासत में

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/04/11 at 2:47 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

दिनेश परमार
जिला पुणे महाराष्ट्र

 

पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत वापस लेने के लिए 25 लाख की रंगदारी लेते मुंबई के एक रियल इस्टेट व्यवसायी को कोंढवा पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा है.

यह कार्रवाई सोमवार 8 अप्रैल की दोपहर ढ़ाई बजे एनआईबीएम रोड के क्लोवर हिल्स प्लाजा में जाल बिछाकर की गई. इस मामले में एक सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी

इस मामले में पुलिस ने रियल इस्टेट एजेंट विजय जतन लोंढे (नि. धोबीघाट, पाटिल वाडी, संतोषी माता रोड, दहिसर पश्चिम, मुंबई) को गिरफ्तार किया है. जबकि अमर कसबे के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 385, 379, 120(ब) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया है कि आरोपी अमर कसबे के पास आरपीआई का महाराष्ट्र सचिव होने का पहचान पत्र मिला है. इस मामले में रेडियंट गार्ड सर्विसेस प्रा. लि. कंपनी के मालिक कर्नल नविंदर सिंह बेवली (उम्र-46, नि. कोंढवा) ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश उसगांवकर से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विजय लोंढे का रियल इस्टेट का व्यवसाय है. जबकि अमर कसबे के राजनीतिक दल आरपीआई का महाराष्ट्र सचिव होने का पहचान पत्र पुलिस को मिला है. शिकायतकर्ता की रेडियंट गार्ड सर्विसेस प्रा. लि. कंपनी है. कंपनीच का महाराष्ट्र सहित गुजरात में कामकाज चलता है. आरोपियों ने शिकायतकर्ता की कंपनी के खिलाफ पुलिस कई शिकायत दर्ज कराई है.

ये शिकायत वापस लेने के लिए अमर कसबे ने सोमवार को शिकायतकर्ता के व्हाट्सअप कॉल कर 25 लाख रुपए का हफ्ता मांगा. साथ ही कहा कि आपके ऑफिस के पास व्यक्ति को भेजता हूं उसे 25 लाख रुपए कैश देने के लिए कहा. इसमें किसी तरह की गड़बड़ी करने पर नहीं छोड़ने की धमकी दी. इस पर शिकायशतकर्ता ने शिकायती आवेदन को लेकर पूछा तो उसने कहा कि शिकायत वापस लेने की बात लिखित भेजता हूं. यह कहकर दोपहर 12 बजे शिकायत वापस लेने की जानकारी व्हाट्सअप पर भेजी.

इसके बाद शिकायतकर्ता ने कोंढवा पुलि से संपर्क किया. इसके आधार पर कोंढवा पुलिस स्टेशन की जांच टीम ने दोंपहर ढाई बजे शिकायतकर्ता के एन.आई.बी.एम रोड के क्लोवर हिल्स प्लाजा में जाल बिछाया.
आरोपी विजय लोंढे शिकायतकर्ता के ऑफिस के पास आकर रुका था. आरोपी अमर कसबे ने शिकायतकर्ता को फोन कर बताया कि आदमी ऑफिस के नीचे रुका है. इसके अनुसार शिकायतकर्ता ने एक बैग में 50 हजार व कागज भरा. बैग विजय लोंढे को दिया. शिकायतकर्ता से पैसों का बैग लेते विजय लोंढे को पुलिस ने पकड़ लिया. यह कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश उसगांवकर, पुलिस कांस्टेबल गणेश चिंचकर, अभिजीत जाधव, सोमनाथ महानवर, तुषार डिंबाले की टीम ने की. मामले की जांच एपीआई राजेश उसगांवकर कर रहे है.

Rajasthan Darshan April 11, 2024 April 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026