संवाददाता भरत राणा
कोट बालियान (बाली)
बाली
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बाली वार्षिक अधिवेशन गुरुवार को रा उ मा विद्यालय बेड़ा में संपन्न हुआ।
स्थानीय संघ बेड़ा के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि मुख्य अतिथि सहायक जिला कमिश्नर मूलाराम परिहार, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य लक्ष्मणसिंह भाटी, तेजाराम, श्रवण कुमार दुदनी सहित ट्रूप लीडर एवं ग्रुप लीडर ने भाग लिया।
सचिव दीपक कुमार ने पिछले वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। साथ ही इस वर्ष होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। लीडर छगनलाल परमार ने स्काउट के बारे में विभिन्न जानकारी प्रदान की। पिछले वर्ष अच्छा कार्य करने पर राजूलाल मीणा, सुरेश कुमार मीणा, मांगीलाल, महेंद्र कुमार नरेंद्र कुमार, भरत जोशी का पूर्व एडीसी भगवान सिंह राणावत ने सम्मानित किया। अंत में कोषाध्यक्ष पुखराज खेवाड़ ने सबका का आभार व्यक्त किया।
