आज से 10 अगस्त तक गोधा रंगनाथ भगवान को झुलायेंगे झूला
10 अगस्त को होगा झूलन महोत्सव का समापन
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में आज गुरुवार से 10 अगस्त तक भगवान गोधा रंगनाथ को झूला झूलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा l सिद्ध पीठ वेंकटेश बालाजी देवस्थान लोहार्गल धाम के स्वामी अश्विनी आचार्य महाराज ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में गोधा रंगनाथ भगवान को झूला झूलने का कार्यक्रम आयोजित होगा l इस दौरान भगवान वेंकटेश का अलौकिक फूलों से श्रृंगार भी किया जाएगा l आज से आयोजित होने वाले झूलन महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है l मंदिर के अश्वनी आचार्य महाराज ने आगे बताया कि आज से आयोजित होने वाले झूलन महोत्सव में आप सभी श्रद्धालु वेंकटेश पीठ लोहार्गल धाम में जरूर पहुंचे l
