Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में आज शाम तक ध्यान में बैठेंगे. विपक्ष ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताकर सियासी ड्रामा करार दिया. वहीं बीजेपी कह रही है कि विपक्ष हार के डर से बौखला गया है. आज अंतिम चरण की वोटिंग है.
Lok Sabha Chunav 2024 Latest News Live: 2024 के लोकसभा चुनाव का सातवां चरण बड़ी धूमधाम से आगे बढ़ रहा है. इसी के साथ आज दुनिया का सबसे बड़ा आम चुनाव संपन्न हो जाएगा. सातवें चरण के दौरान आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदाता वोट डाल रहे हैं. पंजाब और उत्तर प्रदेश में 13-13 सीटों, पश्चिम बंगाल में नौ सीटों, बिहार में आठ सीटों, ओडिशा में छह सीटों, हिमाचल प्रदेश में सभी चार सीटों, झारखंड में तीन सीटों और चंडीगढ़ में एक सीट पर मतदान होगा. ओडिशा की बाकी 42 विधानसभा सीटों के लिए भी आज मतदान होगा. इन 57 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 904 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस चरण में वाराणसी सहित कई प्रमुख सीटों पर मतदान होगा, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. भारत निर्वाचन आयोग ने सातवें चरण के मतदान के लिए पर्याप्त इंतजाम किये हैं. पिछले छह चरणों में 486 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है.
