Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना ने किया बेगूं विधानसभा क्षेत्र का दौरा
राज्य-शहर

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना ने किया बेगूं विधानसभा क्षेत्र का दौरा

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/03/30 at 6:04 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

बदलाव की बयार है, हर वर्ग तैयार है”

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना ने किया बेगूं विधानसभा क्षेत्र का दौरा

आंजना का हुआ जोरदार स्वागत
निंबाहेड़ा ।
चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी किसान केसरी नेता उदयलाल आंजना ने शुक्रवार को बेगू विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। क्षेत्रवासियों में आंजना के प्रति खासा उत्साह देखा गया। कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आंजना ने शुक्रवार को बेगूं विधानसभा क्षेत्र के गांव बिछोर, तेजपुर, खेड़ी, माधोपुर, नन्दवाई, अनोपपुरा, मंडावरी, मेघपूरा, डोराई, दोलतपुरा, सेमलिया, धामंचा, कल्याणपुरा, चेची, रामपुरिया, गोविंदपुरा, रायता, आवंलहेड़ा, ठुकराई, सामरिया, सुवाणिया, काटुंदा, जयनगर में सघन जन सम्पर्क कर आम मतदाताओं से आत्मीय मुलाकात की एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन की अपील की।आंजना की अपील पर हर वर्ग के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में आंजना को पूर्ण समर्थन का भरोसा देते हुए चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजयी दिलाने का संकल्प लिया। जन दर्शन रथ यात्रा के दौरान आंजना ने भगवान श्री गणेश जी मंदिर और जोगणिया माता जी के मंदिर में दर्शन करके लोकसभा चुनाव में सफल होने का आशीर्वाद प्राप्त किया।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी किसान केसरी उदयलाल आंजना को गांव-गांव ढाणी ढाणी में हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है विशेषकर किसानों, युवाओं एवं महिला वर्ग में आंजना को लेकर जबरदस्त उत्साह है। समस्त मतदाताओं ने 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में पूंजीवाद को बढ़ावा देने के स्थान पर किसान के बेटे का साथ देने का मन बना लिया है यह किसान केसरी संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र के हर एक किसान की आवाज बनेगा और प्रत्येक किसान भाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
जनदर्शन रथ यात्रा के दौरान आंजना के साथ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधिगण एवं कांग्रेसजन, ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण, मंडल अध्यक्ष गण, ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्य गण, विभिन्न गांवों के सरपंच गण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता उपस्थित थे।

 

Rajasthan Darshan March 30, 2024 March 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना
  • पुलिस थाना रामनगरिया की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026