LPG rate today: देश की तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम घटा दिए हैं. OMCs ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 69.50 की कटौती की है. नई कीमत आज से लागू हो गई है. हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. वहीं एयरलाइंस कंपनियों को भी भारी राहत मिली है. देश में हवाई ईंधन के दाम में कमी की गई है. ऐसे में अब तपती गर्मी में हवाई यात्रा सस्ती होने की संभावना है. OMCs ने हवाई ईंधन के दाम भी कम किए हैं. यहां 6673.87 /किलो लीटर की कटौती हुई है. नई दरें आज से लागू हो गई हैं. पिछले महीने 749.25/KL बढ़े थे दाम. इसके पहले अप्रैल में क़रीब रु 502.91/किलो लीटर की कटौती हुई थी. मार्च महीने में 624.37/ किलो लीटर बढ़े थे दाम.
सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम (crude petroleum) पर विंड फॉल टैक्स स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) को Rs.5700 प्रति टन से घटाकर Rs. 5200 प्रति टन कर दिया है. नई दरें एक जून, 2024 से लागू हो गई हैं.
