Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » माधव विश्वविद्यालय में ओरिएंटेशन सप्ताह की शुरुआत, प्रेसिडेंट डॉ. राजीव माथुर ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
राज्य-शहर

माधव विश्वविद्यालय में ओरिएंटेशन सप्ताह की शुरुआत, प्रेसिडेंट डॉ. राजीव माथुर ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Rajasthan Darshan
Last updated: 2025/08/05 at 5:28 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

आबूरोड़

माधव विश्वविद्यालय में मंगलवार से ओरिएंटेशन सप्ताह का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. राजीव माथुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुसंधान, नवाचार और सह-पाठयक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न कार्यशालाएं, इंटरैक्टिव सेशन और प्रेरणादायक व्याख्यान शामिल हैं।
इस अवसर पर डॉ. राजीव माथुर ने कहा कि माधव विश्वविद्यालय केवल डिग्री का माध्यम नहीं है, बल्कि यह वह स्थान है, जहां आपके सपनों को आकार दिया जाता है। आने वाले चार साल आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निवेश हैं। जिज्ञासु बने रहें, असफलताओं से सीखें और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। सफलता उन्हीं की होती है, जो खुद को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने छात्रों को नवीनतम तकनीकों, अनुसंधान और इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग के अवसरों का लाभ उठाने का संदेश दिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महेंद्र परमार ने कहा कि माधव विश्वद्यालय एक ऐसा संस्थान है , जो न केवल शिक्षा प्रदान करता है बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाता है। समय का सदुपयोग करें, नए विचारों के प्रति खुला मन रखें और अपनी सीख को समाज की भलाई के लिए उपयोग में लाएं। अनुशासन और सकारात्मक सोच आपकी सफलता की कुंजी है। हम हर कदम पर आपके मार्गदर्शक के रूप में खड़े हैं।
कार्यक्रम मे आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की निदेशक डॉ. रुचि ठाकर ने छात्रों को विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और रचनात्मकता के महत्व पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। यह वह समय है जब आप अपनी पहचान बनाते हैं। चुनौतियां आएंगी, लेकिन हर चुनौती में अवसर छिपा होता है। अपने विचार व्यक्त करने से न डरें, सक्रिय रूप से भाग लें और खुद को हर दिन बेहतर बनाने का प्रयास करें। यहां आपको न केवल ज्ञान मिलेगा, बल्कि जीवन के हर पहलू में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी।
उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपनी छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में सह समन्वयक डाॅ. अवधेश आढा पेशवा, प्रोक्टर डाॅ. आदेशपाल सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. देवेन्द्र मुझाल्दा, डाॅ. डी.के. उपाध्याय, डाॅ. गंगासिंह, डाॅ. अतुल मिश्रा, डाॅ. गीतमसिंह, डाॅ. जिगर सोनी, डाॅ. वैभव दवे, पृथ्वीसिंह सोलंकी, जितेन्द्र पुजारी सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकगण व छात्र छात्राए उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आगामी सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा प्रेरणादायक व्याख्यान, कार्यशालाएं एवं संवाद सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राओं को समग्र विकास का अवसर प्राप्त हो।

Rajasthan Darshan August 5, 2025 August 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना
  • पुलिस थाना रामनगरिया की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026