दिनेश परमार
पुणे जिला महाराष्ट्र
….
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पुणे जिले के चार लोकसभा क्षेत्रों पुणे, बारामती, शिरूर और मावल के लिए आगामी चुनाव योजना को लेकर गुप्ते मंगल कार्यालय में महायुति की सभी महिला पदाधिकारियों की एक समन्वय बैठक आयोजित की गई. इस समय पुणे जिले में महायुति के सभी उम्मीदवार बारामती लोकसभा क्षेत्र से सुनेत्रा अजीत पवार, पुणे लोकसभा क्षेत्र से मुरलीधर मोहोल, शिरूर लोकसभा क्षेत्र से शिवाजीराव आढलराव पाटिल और मावल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से श्रीरंग बारणे को भारी बहुमत से निर्वाचित करने के लिए सभी महिला पदाधिकारियों ने आवश्यक जिम्मेदारियां जैसे प्रचार योजना, बूथ, मतदान केंद्र की योजना बनाने का निर्णय लिया.
राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी, पुणे से महायुति की उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल, युवा सेना सचिव किरण साली, पूर्व महापौर राजलक्ष्मी भोसले, आरपीआई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंदार जोशी, आरपीआई प्रदेश सचिव अर्चिता जोशी, आरपीआई पुणे शहर अध्यक्ष संजय सोनवणे आदि उपस्थित थे. एनसीपी पुणे शहर अध्यक्ष दीपक मानकर, भाजपा के पुणे शहर अध्यक्ष धीरज घाटे, भाजपा प्रवक्ता संदीप खर्डेकर, शिवसेना शहर अध्यक्ष अजय भोसले, एनसीपी के वरिष्ठ नेता दत्ता सागरे ने इस बैठक का सूत्रसंचालन किया. बैठक में महिला विधान सभा अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, महिलाएं, युवक, युवतियां, छात्र, अल्पसंख्यक, सामाजिक न्याय सहित सभी प्रकोष्ठों की महिला पदाधिकारी, महाराष्ट्र प्रदेश प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे
