जमवारामगढ़।
राजपूत करणी सेना द्वारा बुधवार को जमवाय माता मंदिर पर विशाल फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पंडित घनश्याम वशिष्ठ ने बताया की राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राजपरिवार के सदस्य नरेंद्र सिंह भी बुधवार को जमवाय माता मंदिर पहुंचे ओर जमवाय माता के दर्शन कर लगाई धोक, मांगी प्रदेश में अमन चैन की दुआ। पंडित घनश्याम वशिष्ठ ने बताया की राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा एवं पूर्व राजपरिवार के सदस्य नरेंद्र सिंह ने जमवाय माता मंदिर में राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह में शिरकत करते हुए राजपूत करणी सेना कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह एवं फागोत्सव खेला। जमवाय माता व रघुनाथ मंदिर पुजारी पंडित घनश्याम वशिष्ठ ने महिपाल सिंह मकराणा व नरेंद्र सिंह का माला पहनाकर व जमवाय माता की तस्वीर भेट कर अभिनन्दन किया। फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह के दौरान जमवारामगढ़ थाना प्रभारी हर दयाल मीणा पुलिस जाब्ते के साथ तैनात रहे।
इस अवसर पर करणी सेना संयोजक जितेंद्र सिंह राजावत, सिद्धार्थ सिंह, दशरथ सिंह निर्वाण, हनुमंत सिंह, हेमलता चोहान, हेमू बन्ना, बंटी बन्ना, देवराज सिंह चंद्रावत पालडी खुर्द एवं दीपेंद्र सिंह चंद्रावत सहित राजपूत करणी सेना कार्यकर्ता मौजूद रहे
