जयपुर। श्री जैन श्वेतांबर तपागच्छ संघ के तत्वावधान में भव्य राखी मेले का आयोजन उप महापौर ग्रेटर पुनीत कर्नावट के कर कमलो से किया गया। श्री जैन श्वेतांबर तपागच्छ संघ की शिक्षा मंत्री अनु दीपक जैन ने बताया की महिलाओ को स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर करते हुए त्रिदिवसीय इस मेले का आयोजन मोती डूंगरी रोड स्थित जैन मंदिर एवं दादावाडी के प्रांगण में उत्साहपूर्वक हुआ। इस मेले में विशेष रूप से एक ही स्थान पर अनेक प्रकार के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहें है, जिनमे विशेष रूप से राखी, हस्त निर्मित शुद्धता पूर्वक बने खाद्य पदार्थ , हैंडिक्राफ्ट आइटम, वस्त्रों की वैरायटी रहेगी। मेले का समय प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे तक रहेगा।
