सरपंच संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सरपंच भवानी सिंह राठौड़ और भामाशाह एव निजी विद्यालयों के जिला प्रभारी भंवर सिंह राठौड़ कर्नाटक प्रवास पर मारवाड़ी भाइयों ने जगह-जगह स्वागत एवं अभिनंदन किया श्री नव दुर्गा राजपूत विकास समिति ट्रस्ट बेंगलूरू के प्रांगण में सरपंच संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा राजपूत जाति 36 ही कॉम के लोगो को साथ लेकर चल रही है ये भावनाये साउथ जैसी धरती पर देखकर अद्भुत हुआ आप सबके व्यवसाय आपका संघर्ष आपका अपनापन का संदेश लेकर मारवाड़ जाऊंगा और आपने जो अद्भुत मान सम्मान दिया है इसके लिए मेरा रूम रूम ऋणी रहेगा मैं आप सभी मारवाड़ी भाइयों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं इस अवसर पर भामाशाह भंवर सिंह राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा लोग कहते थे यह फूलों की नगरी है लेकिन मैं आज यह कह रहा हूं कि फूलों की नगरी नहीं मारवाड़ी भाइयों के अपनापन से भरे भावों की नगरी है आपका यह जो अद्भुत सम्मान प्यार विश्वास देखकर के मैं नीशब्द हूं आपने मारवाड़ को अपनी विकट परिस्थितियों में छोड़ा था लेकिन आज मैं देख रहा हूं आपका भाईचारा आपका संघर्ष आपकी मेहनत मारवाड़ की पहचान पूरे हिंदुस्तान में बांटी जा रही है वहां से एक मजदूर के रूप में निकले थे लेकिन आज ऑफिसो में कर्नाटक की धरती पर राज कर रहे हैं यह हम सब मारवाड़ियों के लिए गौरव का विषय है इस अवसर पर राजपूत समाज बेंगलुरु के अध्यक्ष गिरधर सिंह जगदीश सुथार देचू दिलावर सिंह राठौड़ ओम सिंह पाँचूड़ी शम्भु सिंह मोटाई गोपाल सिंह सादा ईश्वर लाल पालीवाल जीतू सिंह नोखा छेल सिंह नागौर सहित कई पदाधिकारी व कई प्रवासी भाई मोजूद रहे।

