निंबाहेड़ा।राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत “मेरा वृक्ष मेरा परिवार” अभियान के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा व अधिशासी अभियंता सत्य नारायण वर्मा के दिशा निर्देशन में इशक्काबाद स्तिथ हनुमान मंदिर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक किया।
इस दौरान अधिशाषी अभियन्ता सत्य नारायण वर्मा ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है ।तभी हम प्रकृति को सहेज कर रख सकते ह। हमे प्राण वायु वृक्ष ही उपलब्ध करवाते है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए।
कैंप रूडीप के सामाजिक विकास अधिकारी तनुजा मरेठा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में कहा कि आज के औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बना हुआ है पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में सहायक अभियंता कैलाश देवल, सपोर्ट इंजीनियर मोतीलाल मेघवंशी,खिलाड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेंद्र सिंह, एस ओ टी टीम व स्थानीय महिलाओं आदि ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाई
मेरा वृक्ष मेरा परिवार अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Leave a comment
