जगह-जगह पुष्प वर्षा और भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल, ड़गोता ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत
जमवारामगढ़।
नारायणी माता से सोमवार सुबह 7वीं भव्य कांवड़ व कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िये, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। भक्तजन हाथों में गंगाजल और सिर पर कलश लेकर “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ ड़गोता शिव मंदिर पहुंचे, जहां श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और भक्तों को जलपान एवं प्रसादी वितरित की गई। भक्तिमय वातावरण में पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
मंदिर परिसर में गंगाजल, दूध और पुष्प अर्पित कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के स्वागत में समस्त ड़गोता ग्रामवासी मौजूद रहे।
