किशन माली
पिंडवाडा़ (नया सानवाड़ा )
स्थानीय गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेशकुमार शर्मा ने की। इस दौरान गांव के भामाशाह डोडुआ गांव के मुकेशकुमार खंडेलवाल की ओर से कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ाई करने वाले सभी विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरण की। भामाशाह परिवार ने करीब 21 हजार रुपए की शिक्षण सामग्री बांटी है। संस्था प्रधान ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विकास में भामाशाहों का बड़ा योगदान है। शिक्षण सामग्री के लिए प्रधानाचार्य आशुतोष व्यास व कमल सगरवंशी ने भामाशाह को प्रेरित किया। इस अवसर पर हेड टीचर भंवर सिंह राणावत, राजाराम भाट ने विचार व्यक्त किए। इस मौके शिक्षक नीलम दवे, रजनी शेखावत, रियाज हुसैन, मधुबाला दवे, हरजीराम, मोहनलाल परमार, राकेश बामणिया, उदय सिंह देवड़ा आदि उपस्थित थे।
