Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » भारत बंद को लेकर निंबाहेड़ा में रहा व्यापक असर
राज्य-शहर

भारत बंद को लेकर निंबाहेड़ा में रहा व्यापक असर

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/08/21 at 5:51 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

अनुसूचित जाति जनजाति के संगठनों ने रैली निकाल उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

निंबाहेड़ा। अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागु करने
हेतु सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति के संगठनों द्वारा 21 अगस्त को भारत बन्द के आव्हान के तहत निंबाहेड़ा में बन्द का व्यापक असर रहा।
इसके तहत निंबाहेड़ा में बुधवार को 11 बजे तक नगर के बाजारों में सभी मुख्य प्रतिष्ठान पूरी तरह शांतिपूर्ण बंद रहे।
निंबाहेड़ा क्षेत्र के अनुसूचित जाति जनजाति के संगठनों के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर बस स्टैंड परिसर स्थित अंबेडकर सर्किल पर बाबासाहेब की आदमकद प्रतिमा पर सुबह 10:30 बजे माल्यार्पण कर रैली की शुरुआत की ।
संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई उपखंड कार्यालय पहुंची।
रैली में पुलिस जाप्ते ने पूरी निगरानी बनाए रखी एवं शांतिपूर्ण तरीके से रैली संपन्न कराई।
रैली के दौरान बाजारों में जो प्रतिष्ठान खुले हुए थे उन्हें संगठनों के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा अनुरोध करके बंद कराया गया।
रैली लगभग 1 बजे उपखंड कार्यालय पहुंची जहां पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों की उपस्थिति में पदाधिकारीयों ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी विकास पंचोली को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रपति के नाम आठ बिंदुओं के सौंपे ज्ञापन में विभिन मांगे की गई की जिसमें कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण में छेड़छाड़ किया जा रहा है जो न्यायसंगत नहीं है।
ज्ञापन सौंपने के पश्चात नगर के बाजारों में कुछ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए तथा कुछ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रखे।
बन्द के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखाई दिया जिसके चलते नगर के मुख्य चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनातगी देखी गई।
निंबाहेड़ा बंद के दौरान निकाली गई रैली एवं ज्ञापन सौंपने में अंबेडकर क्रांति मंच और अनुसूचित जाति जनजाति के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रकाश चंद मेघवाल कैलाश आर्य सिद्धार्थ चौहान सिद्धार्थ चौहान देवीलाल रेगर, कैलाश चंद्र रेगर, शंभू लाल बलाई, गोविंद मेघवाल, प्रदीप मेघवाल, फतेह लाल मीणा, राम सिंह मीणा, भग्गा लाल रावत, सुनील, लोकेश गिरधारी लाल, उप सरपंच प्रहलाद मेघवाल, गिरधारी लाल मेघवाल, सुरेश टाटरमाला, हुक्मीचंद रेगर, राजूराम बेरवा, रामचंद्र मीणा, बिहारी लाल सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

Rajasthan Darshan August 21, 2024 August 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026