Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » निंबाहेड़ा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न 74.5 प्रतिशत मतदान हुआ
राज्य-शहर

निंबाहेड़ा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न 74.5 प्रतिशत मतदान हुआ

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/04/27 at 8:49 AM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

लोगों में नहीं दिखा उत्साह धीमी गति से हुआ मतदान

निंबाहेड़ा। लोकसभा आम चुनाव 2024 के द्वितीय चरण में हुए मतदान के अंतर्गत चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र के निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।
शाम 6 तक निंबाहेड़ा छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 74.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह नहीं देखा गया इसके चलते धीमी गति से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।
इस कारण मतदान केन्द्रो पर लंबी कतारे देखने को नहीं मिली ।
क्षेत्र के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रो पर भी किसी भी प्रकार की नोकझोंक नहीं हुई एवं एकदम शांत माहौल में मतदान हुआ।
सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में 1 बजे तक मतदान प्रतिशत में वृद्धि देखी गई उसके बाद शाम 6 बजे तक मतदान प्रतिशत में कमी आई।
मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखाई दिया।
निर्वाचन विभाग द्वारा गठित सभी दलों वह पुलिस बल ने मुस्तैदी से कार्य किया जिसके चलते क्षेत्र में कहीं भी मतदान को लेकर माहौल खराब होने जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।


इसी क्रम में ग्राम पंचायत कारुंडा अंतर्गत गांव पायरी के मतदाताओं ने एकजुट होकर एक सीमेंट कारखाने की माइंस के पानी के मसले को लेकर मतदान का बहिष्कार करने आहान किया जिसकी सूचना पर रिटर्निंग एवं उपखंड अधिकारी विकास पंचोली मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीणों की समस्या को लेकर समझाइस करवा कर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया उसके बाद ग्रामीणों ने मतदान किया।
चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने नगर के प्रमुख शक्तिपीठ अंबा माता मंदिर में जाकर माताजी के दर्शन किए तथा मंडफिया जाकर श्री सांवलिया जी मंदिर में सांवलिया जी के दर्शन कर संसदीय क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं से रूबरू होकर मतदान करने की अपील की। तत्पश्चात अपने पैतृक गांव केसुंदा जाकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी चित्तौड़गढ़ में अपने परिवारजन के साथ मतदान किया।
निंबाहेड़ा विधायक श्री चंद कृपलानी ने भी निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केन्द्रो पर भ्रमण कर मतदान की अपील की तथा गांव भावलिया जाकर मतदान किया

Rajasthan Darshan April 27, 2024 April 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026