-जयपुर डेंटल अस्पताल में सस्ती व सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध है: पीआरओ बीएल शर्मा
भानपुर कलां, (बीएल कांकरेलिया)
ग्राम पंचायत नांगल तुलसीदास के निम्बी नन्दघर आंगनबाडी केंद्र पर लाभार्थियों को स्वास्थ्य परामर्श व पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक सुपरवाइजर मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि निम्बी नन्दघर आंगनबाडी केंद्र पर अनिल अग्रवाल फाउंडेशन वेदांता, ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड व डॉ विकास जैफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लाभार्थियों को स्वास्थ्य परामर्श एवं पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लाभार्थी महिलाओं को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए अपने घर आंगन में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों की बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहने एवं बचाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर महिला व बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाडी के विद्यार्थियों को 3 साल से 6 साल तक के करीब 10 बच्चों को पोशाक वितरित की गई। साथ ही आसपास के छोटे बच्चों को भी नन्दघर आंगनबाडी केंद्र में दाखिला करवाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इस मौके पर कार्यकर्ता कांता सेन, सहायिका मंजू सेन अध्यापक वीरेन्द्र कुमार, कृष्णकांत शर्मा आदि सहित करीब 25 लाभार्थी महिलाएं व बच्चे मौजूद थे।
जयपुर डेंटल अस्पताल में सस्ती व सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध है: पीआरओ बीएल शर्मा
इस मौके पर डॉ विकास जैफ फाउंडेशन के जनसम्पर्क अधिकारी बीएल शर्मा ने सभी लाभार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं दांतों की सफाई, ब्रश करने का तरीका आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेन्टल कॉलेज में दांतों से सम्बन्धी बीमारियां जिसमें दांतों की सफाई, चांदी भराई, खराब है मिलते दांतों को निकालना दांतों को ठीक करना जटिल दांतों को निकालना एवं अंदर तक क्षतिग्रस्त दांतों को भरना, कृत्रिम दांत बनना पायरिया ढीले दांतों का इलाज पैसे हुए दांतों को निकालना दांतों की जड़ों का इलाज दांतों के सभी प्रकार के एक्स-रे। वही महाराज जनरल अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी वार्ड आईसीयू में भर्ती सुविधा, हर्निया घाट अन्य ऑपरेशन बच्चों का आईपीडी डिलीवरी व सभी प्रकार के ऑपरेशन फैक्चर में प्लास्टर सभी प्रकार के ऑपरेशन आदि सुविधाएं 24 घण्टे उपलब्ध रहती है। इस मौके पर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के पेंपलेट भी वितरित किए गए
