ठेकेदार द्वारा 3 वर्षों से नहीं बढ़ाया पारिश्रमिक
प्रबंधन अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
निम्बाहेड़ा। निकटवर्ती गांव भावलिया में नुवोको सीमेंट फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन कार्यरत कुछ श्रमिकों ने ठेकेदार द्वारा 3 वर्षों से पारिश्रमिक नहीं बढ़ाने को लेकर फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एक ठेकेदार के अधीन नुवोको सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक सुबह फैक्ट्री गेट के बाहर पहुंचे एवं ठेकेदार तथा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
धरने की सूचना पर सदर थाना निंबाहेड़ा से उपनिरीक्षक उदयलाल सहित पुलिस जाप्ता का मौके पर पहुंचा।
फिलहाल श्रमिकों तथा ठेकेदार एवं प्रबंधन के बीच किसी प्रकार की कोई वार्तालाप नहीं होने की जानकारी मिली है।
श्रमिकों का कहना है कि यदि हमारा पारिश्रमिक नहीं बढ़ाया गया तो फिलहाल लगातार 3 दिन तक धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा एवं आगे की रणनीति बाद में तय की जाएगी
