जान से मारने की दी धमकी मामला दर्ज
चोमू। कस्बे के थाना क्षेत्र के पटवार भवन के पास पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर तोड़फोड़ महिलाओं से अभद्रता एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित हाजरा खातून पत्नी इस्माइल खान ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया है कि 1 अगस्त को दोपहर के समय रजाक खान पुत्र शब्बीर खान, जब्बार पुत्र शब्बीर, शाकिब पुत्र महमूद, अरबाज पुत्र रजाक, रुखसाना पुत्री जुम्मन खान, निवासी तिगरिया व रमजान खातून पुत्री महबूब खान, शमशेर पुत्र सिकंदर खान, बिलकिस पत्नी सिकंदर अली निवासी चोमू सभी एक राय होकर आए और मेरे घर पर ताबड़तोड़ लाठी डंडों से हमला कर दिया पीड़ित पर हुए अचानक हमले के चलते घर में मौजूद सभी लोग सहम गए आनंन फानन में अपना बचाव करते हुए घर के सारे खिड़की दरवाजे बंद कर लिए शोर शराबा से पहुंचे मोहल्ले वासियों ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया सभी हमलावर अपनी वाहनों में बैठकर रवाना हो रहे थे। तभी सामने से पीड़ित पुत्र अरशद जो की जुम्मे की नमाज पढ़ने मस्जिद में गया था वह अपने घर वापस लौट रहा था शाकिब, रजाक ,अरबाज, रुखसाना ने पीड़ित पुत्र अरशद के साथ मारपीट करते हुए उसको जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
