भानपुर कलां। बॉलीवुड की विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में बारिकता से ध्यान रखकर सजकता के साथ अपनी रुचि लेते हुए बहुत बार असफलताओं का सामना करते हुए मोहित सर्वा ने फैशन डिजाइनिंग में अपने कैरियर की शुरूआत इटली से शुरू की और फैशन जगत में एक नई पहचान दे रहे हैं, इनका उद्देश्य प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर फैशन जगत में एक मिसाल बनना है। इसके साथ – साथ सर्वा समय समय पर अपनी नेक कमाई से कई प्रकार के सामाजिक कार्यों में अग्रणी रूप से सहयोग करते हुए मूकबधिर एवं जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार प्रदान कर रहे हैं। समाज सेवा में अनुकरणीय उदाहरण से अभिभूत होकर शक्ति हेल्पिंग हैंड एवं हमारा आशियाना ने मोहित सर्वा को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। शक्ति हेल्पिंग हैंड एवं हमारा आशियाना की फाउंडर अंबालिका शास्त्री ने मोहित सर्वा को ब्रांड एंबेसडर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
