पाली, पाली लोकसभा सांसद पीपी चौधरी ने केवीके में मानसून बारिश , जर्जर भवनो व अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक ली और समीक्षा कर संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंनें मानसून व बारिश व जल निकासी के संबध में जानकारी ली और शहर के एनएच 162 स्थित नया गांव बाईपास पुलिया का पक्का नाला बनाने के लिये एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जोधपुर से बात की और नाला बनवाने का आश्वासन दिया जिससे पानी का डाईवर्जन होगा और जल भराव नही होगा व आमजन को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर उन्होंने बैठक में बारी बारी से संबधित विभागों जिनमें पाली में बारिश की स्थिति, मानसून के बारे में वर्तमान स्थिति की साथ ही जर्जर भवनों ,मरम्मत सडकों व अब तक किये गये कामों के बारे में और मानसून पूर्व बनायी गयी कार्ययोजना के बारे में जानकारी लेकर संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने विधालयों की आंगनवाडीयों की स्थिति ,सडकां उनकी मरम्मत ,पुलिया निर्माण ,नगर निगम व यूआईटी द्वारा जल निकासी व अन्य कामों के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जिले के बांधो में जवाई ,सरदार संमद आदि बांधो में पानी आवक ,पेयजल के लिये के लिये उपलब्धता , बिजली विभाग से मानसून के समय झाडियों की कटिंग , लटकते तारों व अन्य कामों , चिकित्सा विभाग से मौसमी बिमारीयों के नियन्त्रण व अन्य व्यवस्थायों की ,रेलवे आदि अन्य विभागों के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने उन्हें जिले में मानसून के दौरान आपदा राहत व बाढ बचाव , जल निकासी व अन्य कामों की वर्तमान स्थिति व प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बैठक में अभी तक हुयी बारिश व जलभराव क्षेत्रों व जल निकासी के लिये किये गये कामों प्रबंधों की जानकारी दी जिनमें यूआईटी व नगर निगम द्वारा जल निकासी के लिये मडपम्प कलवर्ट निर्माण आदि व पानी ,बिजली जल संग्रहण , सडकों ,मरम्मत कार्यो ,जिला परिषद , चिकित्सकीय प्रबन्धों , पेयजल , एनएचएआई , विधालयों की स्थिति , मौसमी बीमारियों रोकथाम , आयल बॉल आदि अन्य सभी कामों की जानकारी दी। इस अवसर पर, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार , मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी , यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना , सहित सभी संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पाली सांसद चौधरी ने ली समीक्षा बैठक दिये आवश्यक निर्देश
Leave a comment
