कठूमर , पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन कठूमर द्वारा बुधवार को प्रदेश स्तरीय आह्वान पर उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल एवं विकास अधिकारी शिवराम मीणा को ध्यान आकर्षण ज्ञापन दिया गया। संघ के हितेश गोयल ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारी एवं उनके नेतृत्व पर जांचों एवं दमनात्मक कार्यवाही के विरुद्ध 5 अगस्त से संगठनात्मक गतिविधियां पुकार 2025 के विविध कार्यक्रमों हेतु ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि 6 अगस्त को गणेश जी की प्रतिमा रख पूजन कर पुकार 2025 कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।पुकार 2025 कार्यक्रम के तहत 6 अगस्त से लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 अगस्त को हनुमान चालीसा का पाठ कराकर पंचायत राज विभाग की सद्बुद्धि हेतु प्रार्थना की जावेगी तथा 16 अगस्त से संगठन की समस्त गतिविधियों का आंदोलनात्मक होगी ।ज्ञापन देने में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चरण सिंह डागुर,शोभाराम मीना, हरीश झा,अरविंद, रामवीर सहित समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन कठूमर के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
