भगवान लाल रेगर निंबाहेड़ा
निंबाहेड़ा। नगर निकाय विभाग द्वारा निंबाहेड़ा के लिए जारी मास्टर प्लान 2031 के अनुसार प्रस्तावित सड़कों की वास्तविक स्थिति अपने अनुसार बदलते हुए भूमिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं इसमें नगर नियोजन विभाग में निंबाहेड़ा के अपंजीकृत वास्तुकारों की भूमिका संदिग्ध लग रही है कि आखिर वे मास्टर प्लान में प्रस्तावित सड़कों की वास्तविक स्थिति अनुसार “की प्लान” तैयार क्यों नहीं कर रहे हैं।
विश्वत सूत्रों से पता चला हे कि शायद निंबाहेड़ा से एक भी वास्तुकार का पंजीयन नगर नियोजन विभाग में नहीं है।
प्रस्तावित सड़कों की स्थिति बदलने के उदाहरण स्वरूप इशकाबाद क्षेत्र में भू रूपांतरण का एक प्रपोजल हाल ही में तैयार हुआ है तथा उसका भू रुपांतरण प्रक्रियाधिन है। इसमें जानकारी मिली कि आई डी एम एस टी आवास योजना चित्तौड़ रोड पर राजकीय कार्यालय हेतु प्रस्तावित भू उपयोग के दक्षिणी पूर्वी कोने तक 80 फीट सड़क को इधर-उधर घुमा दिया गया है जिससे कुछ किसानों की भूमि आने वाले समय में प्रभावित होकर उन्हें काफी नुकसान होगा।
उपरोक्त कॉलोनी हेतु रूपांतरण के लिए और भी कई तथ्य जैसे पहुंच मार्ग की मौके पर चौड़ाई आदि छुपाए जाकर पत्रावली नगर परिषद निंबाहेड़ा में पेश की गई है और वहां से भी अधिकारियों ने बिना भौतिक सत्यापन कराये पत्रावली को नगर नियोजन विभाग राजस्व विभाग व अन्य अधिकारियों को अग्रेषित कर दी गई है। यदि उनके द्वारा भी बिना मौका स्थिति जांचें व भौतिक सत्यापन किये बगैर पत्रावली को अमलीजामा पहना दिया जाएगा तो मास्टर प्लान के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भू रूपांतरण होना हो जाएगा।
