रानी (हितेष गुप्ता )पुलिस अधीक्षक पाली चुनाराम जाट के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान संपूर्ण जिले के पुलिस थानों में चलाया जा रहा है | इसी अभियान के तहत रानी पुलिस ने विगत 11 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया |रानी थानाधिकारी पन्नाराम प्रजापत ने बताया कि रानी एवं सोजत सिटी में दर्ज पांच प्रकरणों में वंचित स्थाई वारंटी शांतिलाल उर्फ शांतिया उर्फ शांति पुत्र लालू राम निवासी वेनपुरी पुलिस थाना निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ को मुखबिर की सूचना पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड व राजीव गांधी नगर चौक सहित अन्य स्थानों पर पत्थर तोड़ने का कार्य करते हुए देखा गया था | जिस पर रानी पुलिस ने टीम गठित कर जोधपुरभेजा एवं संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 11 वर्ष से फरार चल रहा स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया वारंटी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी पुनाराम प्रजापत रानी कांस्टेबल हंसाराम सुभाष अजीत पाल सिंह एवं जय सिंह की मुख्य भूमिका रही पुलिस अधीक्षक पाली द्वारा टीम के सदस्यों के कठोर परिश्रम एवं लगन की प्रशंसा की गई |
