पिण्डवाडा । पिण्डवाडा उपखण्ड क्षैत्र सहित शहर भर में दिन दहाडे बाइक चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं। यहां पिछले दो माह में दर्जनो बाइक चोरी हो चुकी हैं। कई लोगों द्वारा एफआइआर पुलिस थानों में हो चुकी हैं, इनके अलावा बड़ी संख्या में बाइक चोरी की वारदात हो चुकी हैं। बाइक चोरी की वारदात से आम आदमी काफी भयभीत है।जानकारी के अनुसार पिण्डवाडा शहर में दिन दहाडे बाईक चोरी की वारदाते थमने का नाम नही ले रही है, चोरी की वारदातों को बेखौफ अंजाम देने वाले अपराधियों में पुलिस का डर तो मानो समाप्त हो चुका है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों का लम्बे समय से चला आ रहा यह सिलसिला आखिर कब थमेगा, शहर सहित अन्य थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात लगातार हो रही हैं लेकिन पुलिस सेम डे अर्थात जिस दिन चोरी हुई, उस दिन एफआइआर नहीं करती। बुधवार को पिण्डवाडा शहर के आमलीरोड बाजार स्थित एक रहवासी मकान के आगे खडी बाईक की चोरी की वारदात को दिन दहाडे करीबन 11 बजे अपराधियो द्वारा अंजाम दिया गया। पिण्डवाडा निवासी हीरालाल मुपाजी प्रजापत ने पुलिस थाने में रिर्पोट देकर बताया कि उसके होण्डा साईन बाईक खडी करके धर में अन्दर गया तथा करीब डेढ धंटे बाद जब जाने के लिए बाहर आया तब बाईक अपने स्थान पर नही थी। परिवारजनों द्वारा काफी खोजबीन की लेकिन नही मिली, इसी दरम्यान आस पास लोगो के लगाए सीसीटीवी कैमरे की तलाशी ली तब उसमें अज्ञात आरोपी बिना किसी खौफ के बाईक को ले जाते हुए देखे गए है। पुलिस ने फरियादी की रिर्पोट दर्ज कर कार्रवाही शुरू की है। ऐसे और भी कई मामले में हैं जिनमें फरियादी को रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस थाने में चक्कर लगाने पड रहे है। वही बाईक चोरी की वारदातों का लगातार यह सिलसिला नही रूकने से लोगो में चोरी होने का भय समाया हुआ है।
