पाली लोकसभा सांसद पीपी चौधरी ने कार्यक्रम में की शिरकत , कृषि विज्ञान केन्द्र में ली समीक्षा बैठक
नया गांव बाईपास पुलिया के पक्का नाला बनवाने का दिया आश्वासन
पाली । नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त जारी करने व किसानों के खातों में बीस हजार पांचसौ करोड रूपये हस्तान्तिरत किये जाने का कार्यक्रम यूपी में आयोजित हुआ जिसका वर्चुअल प्रसारण पाली के कृषि विज्ञान केन्द्र में भी इसका आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बांसवाडा के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली आयोजित कार्यक्रम में संबोधित किया और कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों हितों के लिये प्रतिबद्व है।
इस अवसर पर पाली सांसद पीपी चौधरी ने आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया । उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों के लिए आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया तथा केंद्र पर चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। डॉ मनोज कुमार अध्यक्ष, काजरी केविके पाली ने केवीके पर चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री , अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार , मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी , यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना , केवीके के डॉ मनोज गुर्जर ,एमडी सीसीबी प्रशान्त कल्ला , सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल अन्य संबधित विभागों के अधिकारी कार्मिक त्रिलोक चौधरी , पुखराज पटेल , हेमंत चौधरी व जिले के विभिन्न गांवों से आये तीन सौ से ज्यादा किसान मौजूद रहे।
