एक नकबजनी में वर्षों से तो दूसरा अवैध डोडा चूरा उपलब्ध कराने में दो वर्षों से था फरार
निंबाहेड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने कनेरा थाने के 2006 में चोरी नकबजनी के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी मध्यप्रदेश के सुखानंद थाना जावद जिला नीमच निवासी रमेश पुत्र देवीलाल भील को एमपी के नया गांव से तथा सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों को तस्करी के लिए 1767 किलोग्राम डोडा चूरा उपलब्ध करवाने के मामले में दो साल से फरार वांछित आरोपी उखलिया थाना सदर निम्बाहेडा निवासी देवकिशन पुत्र बद्रीलाल गायरी को गिरफ्तार किया ।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एक विशेष टीम एएसआई सुरजकुमार, साइबर सैल के कानि. रामावतार, कानि. देवेन्द्र, वीरेंद्र, राधेश्याम, हेमराज व चेतन ने वर्ष 2006 के थाना कनेरा के प्रकरण में चोरी,नकबजनी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अपने रिश्तेदारी में मिलने के लिए नयागांव आने की सूचना पर बिना समय गवाएं तुरंत नया गांव पहुंचकर गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में सदर निम्बाहेड़ा के पुलिस जाप्ता एएसआई लेखराम, कानि. सुरेन्द्रपाल व धर्मचन्द ने मादक पदार्थ तस्करों को तस्करी के लिए 1767 किलोग्राम डोडा चूरा उपलब्ध करवाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा अवैध अफीम डोडा चूरा के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है

