जोधपुर। कल्याणी दिव्या धाम की ओर से डॉ अक्षिता कच्छावहा ने बताया की संस्थान की ओर से जोधपुर में जूना खेड़ापति मंदिर परिसर में दिनांक 24/8/24 शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का निशुल्क ज्योतिष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारतवर्ष के विद्वान ज्योतिष आचार्य अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।उक्त निशुल्क ज्योतिष शिविर का पोस्टर विमोचन श्रीमान रणजीत जोशी सदस्य बार कोंसिल ऑफ़ राजस्थान,श्रीमान कमलेश पुरोहित पूर्व न्यासी यू आई टी एवं रितेश व्यास सचिव कल्याणी दिव्या धाम के द्वारा जूना खेड़ापति मंदिर परिसर में किया गया!
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अंकित पुरोहित, अविनाश मुथा, श्रीमती रामलीलावती भाटी, सुनील ओझा, संजीव व्यास, महेश जोशी, आनंद व्यास, मैना व्यास अभिजीत जोशी आदि उपस्थित रहे
पोस्टर विमोचन किया गया।
Leave a comment
