रानी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी नरेंद्र सिंह काबा के निर्देशानुसार मानसून से पूर्व सभी बरसाती नालों की सफाई का कार्य प्रारम्भ किया गया। रानी नगर पालिका के ए एसआई धीरेन्द्र सिंह एवं जमादार सुरेश आदिवाल,नारायण लाल आदिवाल के निर्देशन में टीम लगा कर देसूरी रोड ग्रामीण बैंक से दोलिया हॉस्पिटल से आगे तक एवं मैन बाजार के अणुव्रत भवन के सामने और पूर्व चेयरमैन घिसुलाल चौधरी के दुकान से कृषि मंडी तक नालों की साफ सफाई करवाई गई। जिसमें सफाई कर्मी जीवाराम,राजु,रोशन लाल अशोक,चेतन,प्रहलाद,रविकुमार,अजय सहित कई सफाई कर्मचारियों द्वारा बरसाती नालों की सफाई कई गई। जामदार सुरेश आदिवाल,नारायण लाल आदिवाल ने बताया की शीघ्र ही रानी शहर के समस्त नालों की साफ सफाई कर दी जाएगी जिससे मानसून में पानी भराव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी


