बीजेपी नेता और राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने पुणे के ब्राह्मण समाजों की संस्थाओं से संवाद स्थापित किया. इस दौरान ब्राह्मण समाज ने महायुति को समर्थन देने की घोषणा की.
इस अवसर पर पाटिल के साथ राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधवराव भंडारी, राकांपा शहर अध्यक्ष दीपक मानकर, पुणे लोकसभा उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और महायुति समन्वयक संदीप खर्डेकर, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वेिशजीत देशपांडे, व्यवसायी किशोर सरपोतदार आदि उपस्थित थे.
इस मौके पर मुख्य रूप से शुक्ल यजुर्वे दी ब्राह्मण मंडल के विश्राम कुलकर्णी, देशस्थ ऋग्वेदी ब्राह्मण शिक्षा प्रचार संस्था के राजेंद्र कुलकर्णी, सुनील पारखी, अखिल केंद्रीय ब्राह्मण संस्थान नासिक के पुणे केंद्र के वेिशनाथ भालेराव, ब्राह्मण महासंघ के चैतन्य जोशी, ब्राह्मण जागृति सेवा संघ की एड्. ईशानी जोशी, रिपाई ब्राह्मण प्रकोष्ठ के एड्. मंदार जोशी, सर्व शाखीय ब्राह्मण महासंघ के जोशी, प्रमोद जोशी, परशुराम सेवा संघ के उपेन्द्र जपे, ऋषिकेष सुमंत आदि उपस्थित थे.
दिनेश परमार
पुणे जिला महाराष्ट्र
