Pune News: पुणे ‘पोर्श’ कार एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने बड़ा दावा किया है. पुलिस का कहना है कि है कि पोर्श कार दुघर्टना मामले में शामिल नाबालिग के पिता और ससून जनरल अस्पताल के डॉ. अजय तावड़े कल्याणी नगर में हुई एक्सीडेंट के बाद से लगातार संपर्क में थे. पुलिस ने डॉ तावड़े के साथ ही अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है
रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को डॉ. तावड़े और दो अन्य की रिमांड मांगते हुए पुलिस ने स्थानीय अदालत को बताया कि उन्हें पता चला है कि आरोपियों ने नाबालिग के ब्लड सैंपल को बदलने के लिए रिश्वत ली थी. पुलिस जांच के अनुसार, नाबालिग के रक्त के नमूने को कूड़ेदान में फेंक दिया गया था और उसकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति के ब्लड के सैंपल को शराब की मौजूदगी का पता लगाने के लिए जांच के लिए भेजा गया था.
डॉ तावड़े को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्रीहरि हलनोर और अस्पताल के मुर्दाघर में काम करने वाले अतुल घाटकांबले से जुड़े ठिकानों की तलाशी ली. पुलिस ने डॉ. हलनोर से 2.5 लाख रुपये और घाटकांबले से 50,000 रुपये बरामद किए.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हलनोर और घाटकांबले से बरामद की गई रकम उन्हें मिले कट्स के रूप में मानी जा रही है. लेकिन जांच का मुख्य फोकस अब डॉ. तावड़े के वित्तीय लेन-देन पर है, उन्हें कितना पैसा मिला या वादा किया गया और किसने दिया.’

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘एक और महत्वपूर्ण पहलू वह रक्त का नमूना है जिसे उन्होंने नाबालिग के नमूने से बदल दिया. हमारी जांच से पता चलता है कि नमूना बदलने, जांच को नाकाम करने के लिए ब्लड अल्कोहल कॉन्सन्ट्रेशन टेस्ट (Blood Alcohol Concentration Test) के साथ छेड़छाड़ करने का विचार डॉ. तावड़ेका था.’
मंगलवार शाम को पुलिस ने पुणे कैंप इलाके में डॉ. तावड़ेके आवास पर और तलाशी ली.
‘कैसे हुआ तावड़े और आरोपी के संपर्क’
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘19 मई को सुबह 11 बजे के आसपास ससून अस्पताल में नाबालिग का बल्ड सैंपल कलेक्ट किया गया. कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण से पता चलता है कि उससे दो घंटे पहले डॉ. तावड़े और नाबालिग के पिता के बीच 14 कॉल का आदान-प्रदान हुआ था. ये कॉल व्हाट्सएप, फेसटाइम और स्टैंडर्ड सेलुलर कनेक्शन पर भी किए गए थे.’
अधिकारी ने कहा, ‘जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से इन कॉल्स का विवरण प्राप्त किया गया है. हम यह भी जांच कर रहे हैं कि आरोपी के पिता का तावड़े से संपर्क कैसे हुआ और क्या कोई और भी था जिसने उनके बीच मध्यस्थता की
