जयपुर।रविवार को पंजाब नैशनल बैंक, अंचल कार्यालय जयपुर व मण्डल कार्यालय जयपुर-अजमेर द्वारा सतर्कता जागरुकता सप्ताह के उपलक्ष्य में पत्रिका गेट, जवाहर सर्किल जयपुर पर Walkathon एवं Cycling Rally के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आर के बाजपेई, अंचल प्रबंधक जयपुर व एस एस सिंह, उप अंचल प्रबंधक जयपुर के द्वारा की गई। इनके अलावा श्री अभिनंदन कुमार सोगानी, उप महाप्रबंधक ZAO जयपुर, पी आर खींची, उप महाप्रबंधक LCB जयपुर व धर्मेंद्र कुमार, मंडल प्रमुख, जयपुर-अजमेर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व जयपुर की विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों के लगभग 200 स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की शुरुआत माननीया सांसद महोदया के द्वारा फीता काटकर व रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई।
आर के बाजपेई, अंचल प्रबंधक जयपुर, श्री एस एस सिंह, उप अंचल प्रबंधक जयपुर व श्री अभिनंदन कुमार सोगानी, उप महाप्रबंधक ZAO जयपुर के द्वारा भी सतर्कता के मायने व इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया गया।
धर्मेंद्र कुमार, मंडल प्रमुख, जयपुर-अजमेर के द्वारा वहाँ उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
अंत में सभी सदस्यों के अल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया
