रानी । रानी नगर के राजकीय हिंगड़ सामुदायिक चिकित्सालय में ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के नाम उपखंड अधिकारी शिवा जोशी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि रानी उपखंड मुख्यालय होते हुए भी यहां ट्रॉमा सेंटर जैसी आवश्यक सुविधा नहीं है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर करना पड़ता है, जो रानी से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। कई बार समय पर उपचार न मिलने के कारण मरीज रास्ते में दम तोड़ देते हैं।
रानी चिकित्सालय के अंतर्गत लगभग 120 गांवों की आबादी आती है, ऐसे में ट्रॉमा सेंटर का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि चिकित्सालय के समीप पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जहां ट्रॉमा सेंटर की स्थापना आसानी से की जा सकती है।
ज्ञापन में ट्रॉमा सेंटर की मांग को जनहित से जुड़ा विषय बताते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जिला कलेक्टर पाली, क्षेत्रीय विधायक केसाराम चौधरी, सीएमएचओ पाली, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर सहित अन्य अधिकारियों को भी प्रेषित गई है।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन सहित पार्षद कपूराराम प्रजापत, मोहम्मद अकरम, मुकेश बैरवा, दीपाराम गर्ग, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बशीरुद्दीन चढ़वा, समाजसेवी मदन सोलंकी बंजारा, पूर्व पार्षद छोटू सिंह राजपुरोहित, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिसोदिया, पूर्व नगर अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, प्रतापराम मीणा, मांगीलाल रांगी , इश्तियाक अहमद आफरीदी, सज्जन सिंह राजपुरोहित (वरकाना), प्रेमचंद बुनकर, एडवोकेट गजेंद्र सिंह, जिगर सोनी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष हुसैन बानो, भैराराम बंजारा, हाजी अब्दुल हमीद कुरैशी, नजीर भाई शेख, मोहम्मद यासीन छीपा , मोहनलाल देवड़ा, अयूब खान मकरानी, तुलसाराम मेघवाल, सदीक खान, ओटाराम मेघवाल, रमेश कुमार , राजाराम घांची, विनोद राव, भंवरलाल चौधरी, सोम मराठा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
