केकड़ी अमरचंद टेलर
भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात अनुसूचित जाति मोर्चा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र द्वारा राहुल गांधी की हाल ही अमेरिका यात्रा के दौरान अनुसूचित जाति व आरक्षण के विरोध में दिए गए बयान से अनुसूचित जाति वर्ग में गहरा आक्रोश व्याप्त है और इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन जिलाधीश महोदया को देकर अपना विरोध दर्ज करवाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि राहुल गांधी द्वारा अपनी ओछी मानसिकता को दिखाते हुए विदेश की धरती पर जो बयान दिया गया वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जिसकी अनुसूचित जाति मोर्चा निंदा एवं भर्त्सना करता है व इसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग करता है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं प्रवास प्रभारी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा गजानंद राव, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश नायक, जिला महामंत्री धनराज नायक,जिला मंत्री राकेश तेजी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्य्क्ष संजय बेनिवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,
मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत,रामबाबू सागरिया व कमल सांखला,किसान मोर्चा मंत्री व पार्षद कैलाश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास, मंत्री सुरेश सेन पृथ्वीराज जिंगर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सी के बोयत,पार्षद सुरेश साहू राजेश चौधरी,हेमराज आचार्य, राहुल, किशन तेजी, रोहित गोंद, अशोक कुमार, पूर्व पार्षद महेंद्र रेगर, अजय, विवेक, कैलाश माली सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।