जोधपुर @ब्यूरो महेंद्र सिंह राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एशोसिएशन जोधपुर के द्वारा के टी आर रिसोर्ट में महिला अधिवक्ताओं का सावन महोत्सव का आयोजन रखा । इस आयोजन में करीब 300 से ज्यादा महिला अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपती की धर्मपत्नी श्रीमती मधु श्रीवास्तव ,कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जस्टिस सुश्री रेखा बोराणा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जस्टिस श्रीमति नूपुर भाटी द्वारा की गई ।
सावन महोत्सव में महिला अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी तथा सफल आयोजन के लिए एशोसिएशन का आभार जताया । सावन महोत्सव कार्यक्रम का सयोंजन लाइब्रेरी सेक्रेटरी श्रीमती कांता राजपुरोहित द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में एशोसिएशन के अध्यक्ष श्री रतनाराम ठोलिया , महासचिव शिवलाल बरवड़ ,उपाध्यक्ष धीरेंद्र दाधीच ,कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी सहित व भारी संख्या में अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
राजस्थान उच्च न्यायालय प्लेटनीयम जुबली वर्ष 2024 (1949-2024) के उपलक्ष्य में
Leave a comment
